बनारसी साड़ी, लखनवी चिकन कुर्ती, पंजाब की जूती, हैदराबादी फर्नीचर और भदोही के कारपेट ने लुभाया

हरमू मैदान में 13 दिवसीय ट्रेड एक्सपो लगाया गया है। यह एक्सपो 28 जुलाई तक रहेगा। मैनेजर रोहित कुमार ने बताया कि मेले में इंट्री शुल्क 20 रुपए है। यहां एक स्थान पर देश के 28 राज्यों के 150 स्टॉल सजे हैं। जागृति फाउंडेशन के द्वारा ट्रेड एक्सपो का आयोजन किया गया है। ट्रेड फेयर दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे खुला रहेगा। एक्सपो में कंज्यूमर स्टॉल, एंटीक प्रोडक्ट्स के स्टॉल, हैदराबादी फर्नीचर समेत बहुत सारे कंज्यूमर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स के स्टाल सजे हैं। देश के कोने-कोने से हस्तशिल्प कारीगरों के द्वारा बनाए गए हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट आकर्षण का केंद्र बने हैं। रांची में तेजी से कारोबार का हो रहा विकास : महुआ रांची| पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री झारखंड चैप्टर ने कडरू स्थित डीएवी कपिल देव चिल्ड्रन पार्क में झारखंड इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो का आयोजन किया है। यह एक्सपो 20 जुलाई तक चलेगा। इस ट्रेड एक्सपो का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी ने किया। माजी ने कहा कि रांची में तेजी से कारोबार का विकास हो रहा है। उद्योग जगत के विकास की गति अपने चरम पर है। रांची | तीन दिवसीय उमंग सावन एग्जिबिशन का गुरुवार को समापन हुआ। माहेश्वरी भवन में उमंग टीम की सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, रेनू फलोर , शशि डागा, ने बताया कि सावन एग्जिबिशन में सभी स्टॉलों की अच्छी बिक्री हुई। ग्राहकों को यहां के सभी कलेक्शन पसंद आए। आने वाले त्योहार, राखी तीज के लिए सभी ने अच्छी खरीदारी की। यहां ग्राहकों ने खरीदारी के साथ लजीज व्यंजन का भी भरपूर आनंद लिया। 10 हजार रुपए तक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को स्पेशल गिफ्ट दिए गए। उमंग सावन एग्जीबिशन में देर रात तक शॉपिंग ट्रेड फेयर में क्या क्या : यहां थाईलैंड की कुर्ती, साड़ी-सूट 500 से 2000, यूपी का चिकन व खादी के कपड़े 250 से 5000 रु., बनारसी साड़ी व सूट 2000-8000 रु., पंजाब की जूती 600-4000 रु., हरियाणा की लेडीज सूट 1000-1200 रुपए में मिल रही हैं। शहर में 3 मेले लगे… हरमू के ट्रेड एक्सपो में 28 राज्यों के 150 स्टॉल में लोग जमकर कर रहे खरीदारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *