थाना जंडियाला पुलिस ने प्लांट पर कब्जा करने की कोशिश करने के आरोप में दंपति सहित बेटे के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कश्मीर सिंह उसकी पत्नी सर्बजीत कौर और बेटा वीरू निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में प्रीतइंदर सिंह मान निवासी जंडियाला गुरु ने बताया कि बताया कि आरोपियों ने उसके प्लांट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है।


