भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कल शहर में

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आगमन को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने शहर के पांच विधानसभा हलकों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठके की। बैठक में पांचों विधानसभा के इंचार्ज, जिला टीम के सदस्यों, मंडल अध्यक्षों आदि ने भाग लिया और सभी को अश्वनी शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में भाजपा अमृतसर के प्रभारी केडी भंडारी तथा भाजपा महिला मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्षा जैइन्द्र कौर विशेष रूप से पहुंचे। जिला प्रधान हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि अश्वनी शर्मा 19 जुलाई को सुबह गुरुनगरी अमृतसर पहुंच रहे हैं, जहां वह सचखंड श्री हरमंदर साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ व राम तीर्थ में नतमस्तक होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *