डीटीएफ ने मांगों को लेकर एडीसी और डीईओ को मुख्यमंत्री के नाम पर भेजे मांग पत्र

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट जिला अमृतसर की ईकाई ने मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एडीसी जनरल रोहित गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह को मांग पत्र सौंपे। ये मांग पत्र 5178 भर्ती अधीन अध्यापक (नॉन पटीशनर) को एक्सपीरियंस समय के दौरान पूरा वेतन स्केल अनुसार बकाया जारी करने में हो रही देरी के खिलाफ सौंपे गए। फ्रंट के प्रांतीय वित्त सचिव व जिला प्रधान अश्वनी अवस्थी, जनरल सेक्रेटरी गुरबिंदर सिंह खैहरा, जरमनजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) के डायरेक्टर की ओर से 26 फरवरी को स्पीकिंग आर्डर जारी करते हुए समूह 5178 अध्यापकों को एक्सीपिरियंस के दौरान पूरा वेतन स्केल के अनुसार बनते बकाया जारी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बिना किसी कारण बकाया जारी करने में देरी की जा रही है। इस मौके पर राजेश कुमार पराशर, निर्मल सिंह, नवतेज सिंह, गुरतेज सिंह, हीरा लाल, हरजिंदर सिंह, कंवलजीत कौर छज्जलवडी, कंवरजीत सिंह जंडियाला, महल सिंह और 5178 से संबंधित अन्य साथियों ने कहा कि अध्यापकों को पूरा वेतन स्केल अनुसार बनते बकाया जारी नहीं किए गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त मांगों का तुरंत हल न हुआ तो 5 अगस्त को डायरेक्टर शिक्षा विभाग के दफ्तर मास डेपुटेशन के रूप में पहुंचे और 5 सितंबर को अध्यापक दिवस के मौके पर सरकारी समागमों के एक्शन भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *