पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ओर से प्रदेश में 58 संगठन आर्ब्जरवरों के नामों की घोषणा की गई है। लिस्ट में जिला तरनतारन, गुरदासपुर, जिला अमृतसर से संबंधित 15 आर्ब्जवर शामिल हैं। दर्शन महाजन को सुजानपुर, अमृतसर से पार्षद सौरव मिट्ठू मदान को पठानकोट, पार्षद ममता दत्ता को दीनानगर-बटाला, भूपिंदरजीत सिंह को कादियां, गौतम सेठ को फतेहगढ़ चूड़ियां-डेरा बाबा नानक, रहमत मसीह को अजनाला-राजासांसी हलका, अमृतसर से पार्षद राजकंवल प्रीत सिंह लक्की को मजीठा-जंडियाला गुरु, पवन कुमार को बाबा बकाला-सुल्तानपुर लोधी, हरप्रीत सिंह पट्टी को अटारी-अमृतसर वेस्ट हलका, विनय महाजन को अमृतसर हलका नार्थ-ईस्ट, मोंटी सहगल को अमृतसर सेंट्रल-साउथ, नरिंदर संधू को पट्टी-खेमकरण, जसकरण काहलों को तरनतारन-खडूर साहिब, सुलखन सिंह को भुल्लथ-कपूरथला तथा गुरप्रीत सिंह सोनू को आदमपुर व कपूरथला एससी हलका का संगठन आर्ब्जवर नियुक्त किया गया है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रदेश प्रवक्ता नरिंदर सिंह संधू को पट्टी व खेमकरण हलके संगठन आर्ब्जवर मनोनीत किया है।


