सरकार जल्द से जल्द धमकियां देने वालों को बेनकाब करे : रघबीर सिंह

श्री हरमंदर साहिब के हैड ग्रंथी रघबीर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से श्री हरमंदर साहिब को आरडीएक्स से उड़ाने की मिल रही धमकियों के मामले में अभी तक सरकार किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि केंद्र व पंजाब सरकार की जांच एजेंसियां इसकी जांच करने में लगी हुई है, लेकिन बड़े ही दुख की बात है िक अभी तक आरोपियों कीा पहचान ही नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदर साहिब सर्व सांझी वालता का प्रतीक है और यहां हर धर्म के लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते है। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदर साहिब को उड़ाने की मिल रही धमकियां किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संगत को किसी तरह से घबराने की कोई जरुरत नहीं है, गुरु घर में वह बेखौफ होकर आए और माथा टेके। इस मामले में जहां प्रशासन अपना काम कर रहा है, वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को जल्द से जल्द जिन ईमेल के माध्यम से यह धमकियां आई है, उनके आईपी एड्रेस के माध्यम से पहचान करके उन्हें बेनकाब किया जाए। उन्होंने कहा कि किस मकसद के साथ यह धमकियां मिल रही है, इसका सारा खुलासा होना चाहिए। क्योंकि यह धमकियां श्री हरमंदर साहिब को उड़ाने के साथ मुख्यमंत्री और सांसद औजला को भी धमकी भरी ईमेल पहुंची है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *