गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब में भाई तारू सिंह के शहीदी दिवस पर सजाए दीवान

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब, सेंट्रल टाउन में सावन की संक्रांति के अवसर पर और भाई तारू सिंह जी के शहीदी दिवस पर बुधवार को दीवान सजाए गए। भाई शनबीर सिंह और भाई हरजीत सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन किया। ज्ञानी मनजीत सिंह ने विचारों से संगत को निहाल किया। ज्ञानी जसप्रीत सिंह ने भाई तारू सिंह जी का शहीदी इतिहास संगत को सुनाया। स्टेज सचिव की सेवा गुरुद्वारा साहिब के जनरल सचिव परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई। प्रधान चरणजीत सिंह ने आई संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर चरणजीत सिंह, परमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, बलबीर सिंह, रजिंदर सिंह बेदी, रविंदर सिंह रीहल, मनविंदर सिंह सहगल, बलदेव सिंह कुंदी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर संगत ने गुरुघर में अरदास की। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब, सेंट्रल टाउन में आयोजित किए गए समागम में शामिल संगत (दाएं) रागी जत्थे को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *