जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु हरक्रिशन साहिब जी कृष्णा नगर में श्री गुरु हरक्रिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर अखंड कीर्तन समागम करवाया गया। भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन की अमृत वर्षा हुई। गुरुद्वारा साहिब की ओर से भाई जसपाल सिंह और जत्थे के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में करवाए जाने वाले इस समागम में स्त्री सत्संग सभा की ओर से स्त्री सत्संग कीर्तन दरबार, कथा दरबार, ढाडी दरबार, कवि दरबार और कीर्तन समागम होंगे। प्रकाश पर्व के दिन संगति रूप में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन द्वारा अपनी हाजिरी लगाएंगे। यहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान डॉक्टर जसवंत सिंह, सतपाल सिंह सिद्दकी, दर्शन सिंह, खजान सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, धर्म सिंह, संतोख सिंह, गुरविंदर सिंह, हरजीत सिंह और अन्य मौजूद रहे।


