जालंधर| अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन की ओर से रेलवे रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में मां बगलामुखी जी का हवन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर और गुरु माता नीरज रतन सिकंदर की देखरेख में किया गया। प्रबंधकों ने कहा कि भगवान के दर्शन के चिंतन से ही अनंत गुणों का फल मिलता है। जब कोई व्यक्ति में भगवान के दर्शन का चितवन, आत्मा में दर्शन की भावना करने के भाव उत्पन्न हो तो अनंत कोटि गुणों का फल मिलता है। भगवान के दर्शन भावपूर्वक करने से परिणामों में विशुद्धि आती है। उन्होंने कहा कि विशुद्ध भगवान-प्रेम एक बहुत गोपनीय परम रहस्य है। उससे बढ़कर संसार में कोई उत्तम वस्तु नहीं। भगवान की सत्ता पर प्रत्यक्ष से भी बढ़कर विश्वास रखें। इस मौके पर अश्वनी कुमार यादव, आयूष यादव, कमल मल्होत्रा, अकुंर मल्होत्रा, आशु मेहरा, अमित गुप्ता, विपन गोय ल, मोहित जैन व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


