प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने सर्वार्थ सिद्धि योग में किया हवन

प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में भक्तों की ओर से निःशुल्क मां बगलामुखी जी का महायज्ञ करवाया गया। पं. चक्र प्रशाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के दौरान ज्येष्ठ गुरुवार होने के साथ साथ कालाष्टमी व्रत एवं सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बना, जिस कारण भक्तों में अत्यधिक उत्साह था। इस योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं। मां बगलामुखी जी की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां कमेटी के प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *