गांजा: मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कवर्धा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में कबीरधाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ओडिशा से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दतात्रेय मिश्रा उर्फ दत्ता मिश्रा (42) निवासी देऊली, थाना आठमालिक, जिला अंगुल (ओडिशा) के रूप में हुई है। मामला 13 जुलाई 2025 का है। चिल्फी में कबीरधाम पुलिस ने ट्रक के गुप्त चेंबर से 1.20 क्विंटल गांजा जब्त किया था। इस दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा था। जांच में सामने आया कि दत्ता मिश्रा ही गांजा का मुख्य सप्लायर है। वह ओडिशा से राजस्थान गांजा भेजने की साजिश में शामिल था। 16 जुलाई को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। मामले में अब धारा 29 एनडीपीएस (आपराधिक षड्यंत्र) जोड़ी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एएसपी पुष्पेंन्द्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सघन अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधि की सूचना आमजन पुलिस को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *