कवर्धा| श्रम विभाग की योजनाओं के पंजीयन, नवीनीकरण और आवेदन के लिए जिले की ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में शिविर लगाए जा रहे हैं। 21 जुलाई को ग्राम राजाढ़ार में शिविर लगेगा। इसके बाद 22 जुलाई को न्यू सर्किट हाउस कवर्धा के पास चबूतरा स्थल, 23 को बरेंडा, 28 जुलाई को बरकोही, 29 को मुड़घुसरी जंगल और 30 जुलाई को भलपहरी में शिविर लगेंगे।


