बंडामुंडा | रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मरीजों को समय पर रेफरल नहीं मिल पा रहा है, जिससे इलाज में देरी हो रही है। गंभीर स्थिति में भी रेफरल प्रक्रिया की जटिलता के कारण मरीजों को समय पर बाहर नहीं भेजा जा रहा है। रेलकर्मियों का कहना है कि उन्हें जान बचाने के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती होना पड़ रहा है।


