तीन दिवसीय कोटा महोत्सव में चंबल रिवर फ्रंट पर कार्यक्रम देखने और घूमने के लिए दो लाख से भी अधिक लोग अपने परिवार दोस्तों के साथ पहुंचे। रिवर फ्रंट पर बड़ी तादाद में कोचिंग स्टूडेंट्स ओर स्कूल के छात्र,छात्रएं पहुचे। दूसरे दिन से अत्यधिक भीड़ पहुंचने के कारण रिवर फ्रंट का पार्किंग स्थल तक छोटा पड़ गया। मेन रोड से बेराज रोड,थर्मल रोड, नयापुरा पुलिया पर भी भारी जाम लग गया। कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने बताया कि को कोटा महोत्सव के पहले दिन 23 दिसंबर सोमवार को 55 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। 24 23 दिसंबर मंगलवार रात तक 80 हजार से अधिक लोग रिवर फ्रंट पहुंच गए। 25 दिसंबर बुधवार को 1लाख 10 हजार से अधिक संख्या में लोग रिवर फ्रंट पहुचे। रिवर फ्रंट चालू होने के बाद से यह सबसे अधिक संख्या रही है। रिवर फ्रंट पर पहुंचे इतने लोगों के चलते वेबसाइट हैंग हो गई थी। 29 दिसंबर तक रिवर फ्रंट पर एन्ट्री फ्री रहेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर ही पहुचे। डॉ गोस्वामी ने बताया कि तीन दिन के महोत्सव में 2 लाख से अधिक लोग चंबल रिवर फ्रंट आए। यहा आये सभी लोगो ने रिवर फ्रंट को देखा एन्जॉय किया। कोटा जिले में पर्यटन को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के सहयोग से ये कोटा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिला। प्रसिद्ध कलाकार ने अपनी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम, विरासत दर्शन, परम्पराओं को शहर वासियों को देखने को मिला। कोटा का चंबल रिवर फ्रंट पर्यटकों के लिए खास जगह बन गया है। सितंबर 2023 में शुरू हुआ यह रिवर फ्रंट, कोटा के पर्यटन को नई उचाइयां दे रहा है। रिवर फ्रंट प्री-वेडिंग शूट और फिल्म शूटिंग के लिए भी पसंदीदा बन गया है। चंबल नदी के किनारे बना 3.5 किलोमीटर लंबा यह रिवर फ्रंट, 1445 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। शुरू के तीन महीनों में यह कोटावासियों के लिए मुफ्त था, जिस दौरान 3 लाख लोगों ने इसे देखा। टिकट लगने के बाद 7.41 लाख लोग इसे देख चुके हैं। सिर्फ नवंबर में ही 41 हजार लोगों ने रिवर फ्रंट को घूम चुके है। दिसंबर के महीने में 2 लाख 45 हजार से अधिक लोग देख चुके।


