शहर में आज बदला मौसम का मिजाज:सुबह से छाए बादल, सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, बारिश की भी संभावना

जोधपुर शहर में आज मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आया। सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए हैं इसके चलते शहर में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। शहर में आज सुबह 9 बजे तक का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह से ही बादल छाए होने की वजह से शहरवासियों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग तरह तरह के जतन करते भी नजर आए। बता दें की राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के साथ ही बारिश (मावठ )का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। विभाग की ओर से 15 जिलों में ऑरेंज जबकि 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 3 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान जताया गया है। हालांकि राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ चुका है। जोधपुर की बात की जाए तो अधिकतम तापमान गुरुवार को 22.3 डिग्री सेल्सियस किया गया। यहां पर बादल छाए रहने के साथ ही कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *