जैसलमेर में रात का पारा पहुंचा 8 डिग्री:कोहरे के कारण सर्द हवाओं ने ठिठुराया, बारिश की संभावना नहीं

जैसलमेर जिले में लगातार पांचवे दिन शुक्रवार को सुबह कोहरा छाया। वहीं सर्द हवाओं के चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। लोग ठंड से बचने का जतन करते नजर आए। हालांकि गुरुवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लेकिन शहर से लेकर नलकूप व नहरी क्षेत्रों में सर्दी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को छाए कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 12 डिग्री का अंतर रहा। जिले में सर्दी का असर तेज होने के साथ ही सैलानियों का आवक तेज हो चुकी है। क्रिसमस के बाद अब न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए सैलानी जैसलमेर पहुंचने शुरू हो चुके है। इन दिनों स्वर्णनगरी पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। पर्यटन स्थलों पर सुबह से लेकर शाम तक सैलानियों की रेलमपेल लगी हुई है। जिससे पर्यटन बिजनेस से जुड़े लोगों के भी चेहरे खिले हैं। चाय-दूध की दुकानों पर सैलानियों की भीड़ को देखा जा सकता है। चार दिन तक मौसम रहेगा साफ मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि पूर्व में मौसम विभाग ने जैसलमेर में भी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने के साथ सर्दी का असर तेज हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *