बीमारी ठीक करने का दावा कर किया दुष्कर्म

भास्कर न्यूज | जांजगीर थाना अकलतरा पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अशोक श्रीवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पास्टर बताकर प्रार्थना सभा करवाता था। वह खिसोरा में रहकर यह गतिविधि चला रहा था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में उस पर धर्मांतरण के मामले में भी चालान पेश किया गया था। आरोपी अशोक श्रीवास 38 साल का है। वह वार्ड 06 बुढ़गहन, थाना बलौदा का निवासी है। वर्तमान में खिसोरा, थाना अकलतरा में रह रहा था। उसके खिलाफ धारा 376, 506 और 323 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात खुद को पास्टर कहने वाले अशोक श्रीवास से हुई। आरोपी ने कहा कि वह उसकी तबीयत ठीक कर देगा। भरोसा दिलाकर उसे अपने घर ले गया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर 16 जुलाई 2025 को आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 318/25 दर्ज किया गया। महिला से हुए अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और अनुविभागीय अधिकारी प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी अकलतरा स्टेशन पर भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे रिमांड पर भेजा गया। आरोपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *