जांजगीर| तरौद चौक अकलतरा हाईवे पर ट्रक चालक से लूट के मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे हुई। ट्रक चालक सूरज तिवारी अपने हेल्पर के साथ जेके लक्ष्मीन सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लोड कर चांपा जा रहा था। रास्ता पूछने के लिए ट्रक रोका, चाय पीने के बाद दोनों केबिन में बैठे ही थे कि एक बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। युवकों ने ट्रक के केबिन में चढ़कर मारपीट शुरू कर दी और पैसों की मांग की। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से हमला कर सूरज के पेट के दाहिने हिस्से में चोट पहुंचाई। आरोपियों ने ट्रक के केबिन में रखा पर्स जिसमें 5,000 रुपए थे, लूट लिए और फरार हो गए। सूरज की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सायबर सेल की मदद से घटना में इस्तेमाल बाइक, चाकू बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


