डूंगरपुर में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड:न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट, आसमान में छाए बादल

डूंगरपुर में शुक्रवार को दिन खुलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल मंडराए रहे। जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को डूंगरपुर में बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट है। इसका असर आज सुबह के समय ही देखने को मिला। रात के समय न्यूनतम पारा 16 डिग्री पर पहुंच गया। इससे ठंड का असर रहा, जबकि सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी और बारिश के साथ हुई। आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 7.20 बजे बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में दिन में भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *