यूनिफार्म की वजह से छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया

बालोद| दल्लीराजहरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में 10वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा मंे यूनिफार्म की वजह से कई विद्यार्थियों को केंद्र प्रभारी ने शामिल होने की अनुमति नहीं दी। इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा को आवेदन सौंप केंद्र प्रभारी के खिलाफ शिकायत कर निष्पक्ष जांच कर केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग किया। जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को बताया कि बारिश की वजह से यूनिफार्म भींग गई थी। इसकी जानकारी होने के बावजूद केंद्र प्रभारी ने बच्चों को परीक्षा से वंचित किया। हालांकि इस संबंध में शिक्षा विभाग के अफसर कुछ कहने से बच रहें है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *