बालोद| ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन के तत्वावधान में इंटरनेशनल माइंड ट्रेनर मोटिवेशनल स्पीकर और सर्टिफाइड लाइफ कोच डॉ. बीके शक्तिराज का कार्यक्रम खुशियों की चाबी 22 जुलाई को चुरंगिया मांगलिक भवन देवारभाट में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगा। डॉ. बीके शक्तिराज ने विश्व के कई देशों में जाकर मोटिवेशनल टॉक के माध्यम से भारत की आध्यात्मिकता की खुशबू फैलाई है। उन्होंने लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्हें परमात्म सेवा और देश सेवा के लिए मानद डॉक्टरेट डिग्री और सूर्यभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। डॉ. शक्तिराज अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों को माइंड मेडिटेशन और अन्य विषयों में निशुल्क ट्रेनिंग दे चुके हैं। वे फिल्म डायरेक्टर भी हैं और अब तक 4 फिल्में बना चुके हैं।


