अंबिकापुर | यातायात पुलिस ने प्रेशर हॉर्न के खिलाफ सख्ती दिखाई। बस स्टैंड और शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर देर शाम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 बसों में लगे तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न हटवाए गए। चालकों से कुल 50 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया। जांच में सामने आया कि अधिकतर बसों में तेज आवाज वाले हॉर्न लगे थे। पुलिस ने इन्हें मौके पर ही निकलवाया।


