पटना | पटना थाना क्षेत्र के कसरा गांव में 15 साल के छात्र आशीष ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह नवमी कक्षा में पढ़ता था। सोमवार को वह अपने कमरे में मोबाइल देख रहा था। कुछ देर बाद उसने कमरे में ही फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। जांच जारी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इसी गांव में कम उम्र के बच्चों की आत्महत्या के चार और मामले दर्ज हैं।


