बिजली कार्यालय का घेरा कहा- पारदर्शी बिलिंग प्रणाली लागू करें

भास्कर न्यूज | सोनहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को सोनहत विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया। नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिंह ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालकर बिजली कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बिजली दरों में हाल ही में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि घरेलू, कृषक, बीपीएल और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को पहले की तरह सब्सिडी और राहत योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की बात कही। नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। स्मार्ट और प्रीपेड मीटर से हो रही मनमानी बिलिंग पर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस ने पारदर्शी बिलिंग प्रणाली लागू करने की मांग रखी। इस दौरान गुलाब चौधरी, घूर साय राजवाड़े, दरोगी राजवाड़े, निलेश साहू, राज बहादुर, विनोद कुमार, वीरेंद्र साहू, सूरज कुमार, सुंदरलाल, शिवरतन चिकंजूरी, राजेश आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *