मंडियों में कपास की आवक बढ़ी, कीमतें स्थिर:बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ सकती है भाव; अच्छी क्वालिटी के कपास की मांग बढ़ी

मध्यप्रदेश की मंडियों में कपास की आवक में 9000 गांठ की बढ़ोतरी हुई। वहीं, सीमित कारोबार के चलते कपास कॉटन सीट और कॉटन कैंडी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। नए कपास की आवक 15000 (+9000) से 16000 (+9000) गांठ (एक गांठ =170 किलोग्राम) की रही। सीमित कारोबार के चलते कपास के भाव 6000 से 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। कॉटन सीड के भाव भी 2900 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थित है। मप्र में 9% नमी वाले 73 आरडी कॉटन के भाव अपने पूर्व स्तर 52200 से 52500 रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी=356 किलोग्राम) पर बरकरार है। वहीं, मध्यप्रदेश में 9% नमीयुक्त 75 आरडी कॉटन के भाव भी 53200 से 53500 रुपए प्रति कैंडी पर स्थिर रहे। मिलर्स के अनुसार, मंडियों में किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल लेकर पहुंचे, जिस कारण आवक में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि कारोबार सीमित है। बेहतर क्वालिटी के कपास में मांग बनी हुई है। मिलर्स और जानकारों का कहना है कि, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। बारिश और ओलावृष्टि होने पर कपास की फसल में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। इससे कपास में नमी की मात्रा बढ़ सकती है। यदि ऐसा हो होता है तो कपास की कीमतों में तेजी आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *