चंडीगढ़ में नगर निगम टीम पर हमला:पशु पकड़ने गए कर्मचारी को डंडों से पीटा, सिर में चोट, दो हमलावरों की पहचान हुई

चंडीगढ़ के रामदरबार इलाके में आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में टीम के एक सदस्य के सिर में गंभीर चोट आई है। नगर निगम के पैडलर कैचर सबरअली की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबरअली के मुताबिक, जैसे ही टीम ने सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर गाड़ी में चढ़ाना शुरू किया, करीब 10-12 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनमें से दो की पहचान अजय और विजय के रूप में हुई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस दरअसल, नगर निगम को शिकायत मिली थी कि कुछ लोग दूध निकालने के बाद मवेशियों को सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *