एपीजे में विद्यार्थी परिषद ने शपथ ग्रहण की

जालंधर| एपीजे स्कूल टांडा रोड में सुषमा पॉल बर्लिया चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी के संरक्षण में विद्यार्थी परिषद के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थी परिषद के औपचारिक गठन को चिह्नित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश चंदेल की उपस्थिति में स्कूल गीत प्रस्तुत किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को सम्मानित किया गया, इसमें हेड बॉय शरणप्रीत सिंह रेहल, हेड गर्ल तेजल, और स्पोर्ट्स कैप्टन भव अग्रवाल शामिल थे। इसके साथ ही चारों सदनों के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन और प्रीफेक्ट्स भी थे उन्हें स्कूल प्राचार्य राजेश चंदेल के द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित हेड बॉय ने अन्य परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान यहां स्कूल प्रभारी सिमरनजीत कौर भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *