बहते पानी में नाग-नागिन के डांस का VIDEO:धमतरी में एक-साथ लिपटे दिखे, बालोद में 5 फीट का अजगर; पढ़िए सांपों से कैसे करें बचाव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करीब 7-7 फीट के नाग-नागिन का जोड़ा डांस करते दिखा है। दोनों बहते पानी में एक साथ लिपटे नजर आए। श्याम तराई के पास नाले में दो सांपों का अनोखा दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। वहीं बालोद जिले में करीब 5 फीट लंबा यह अजगर खेतों के रास्ते गांव पहुंच गया। अजगर को लोगों ने कैमरे में कैद किया है। वहीं इसके पहले बालोद जिले के ही आमापारा स्थित खरखरा केनाल में पानी के अंदर सांपों का एक दुर्लभ जोड़ा नजर आया था। नर और मादा सांप एक दूसरे लिपटे और नृत्य करते नजर आए थे। वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तस्वीरों में देखिए सांपों का अनोखा दृश्य… पहला मामला- धमतरी में नाग-नागिन का जोड़ा लिपटे दिखा दरअसल, रविवार (20 जुलाई) को तेज बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज हो गया। इसी दौरान दो सांप नजर आए। दोनों सांपों की लंबाई करीब 7 फीट थी। वे बहते पानी में करीब 20 मिनट तक एक-दूसरे से लिपटे दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि, वे पहली बार इस इलाके में ऐसा नजारा देख रहे हैं। लोगों ने सांपों को देखकर सावधानी बरती और दूर से ही अपने कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। सांप पिछले कुछ दिनों से इसी जगह पर दिखाई दे रहे हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि, यह सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है। मानसून के दौरान तेज बारिश से बिलों में पानी भरने से सांप बाहर निकल आते हैं। जिले में इन दिनों सांपों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। दूसरा मामला- बालोद में निकला 5 फीट लंबा अजगर वहीं दूसरा मामला बालोद जिले का है। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम मालीघोरी में एक बड़ा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। करीब 5 फीट लंबा यह अजगर खेतों के रास्ते गांव के किनारे तक पहुंच गया था। गांव के युवकों ने बिना घबराए सावधानी से अजगर को पकड़ा। बोरे में भरकर सुरक्षित रूप से पास के जंगल में छोड़ दिया। ग्राम पंचायत के पंच जाफर तिगाला ने बताया कि मालीघोरी के पास जंगल और बांध का किनारा है, जिसकी वजह से अक्सर इस तरह के अजगर देखे जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर… तीसरा मामला- बालोद में नाग-नागिन कैमरे में कैद तीसरा मामला बालोद शहर के आमापारा स्थित खरखरा केनाल का है। यहां पानी के अंदर सांपों का एक दुर्लभ जोड़ा नजर आया। नर और मादा सांप के प्रेम-रास का यह अनोखा दृश्य वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सर्प मित्र जग्गू धीमर ने बताया कि, नर और मादा रैट स्नेक का यह प्रेम-रास एक अद्भुत और दुर्लभ दृश्य था। जिसे आमतौर पर देख पाना संभव नहीं होता। सांप आम तौर पर शांत और कम भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ही मिलन करते हैं। यह प्रक्रिया बहुत ही गोपनीय होती है। रैट स्नेक प्रजाति के ये सांप आमतौर पर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते। मार्च से जुलाई तक का समय इनका प्रजनन-काल होता है। तब इस तरह के प्राकृतिक दृश्य देखे जा सकते हैं। बालोद की नहर में प्रेम में मग्न सांप जोड़े को देखकर कुछ लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। जिसके बाद सर्प मित्र ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… घर में या आसपास सांप दिखे तो क्या करें? हर साल 30-40 लाख लोग सर्पदंश का शिकार भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल 30-40 लाख लोग सर्पदंश का शिकार बनते हैं, जिसमें से 50 हजार से ज्यादा की जान चली जाती है। यह आंकड़ा दुनिया भर के सर्पदंश से होने वाली मौतों का आधे से ज्यादा है। चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ 30% पीड़ित ही हॉस्पिटल पहुंच पाते हैं। सांप काटने के अधिकांश मामले मानसून में ही सामने आते हैं। ……………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… एक साथ पानी में डूबा दिखा सांपों का जोड़ा,VIDEO:बालोद के नहर में नाचते दिखा प्रकृति का दुर्लभ नजारा, लोगों ने कैमरे में किया कैद छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के आमापारा स्थित खरखरा केनाल में पानी के अंदर सांपों का एक दुर्लभ जोड़ा नजर आया। नर और मादा सांप के प्रेम-रास का यह अनोखा दृश्य वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *