युवती से रेप करने वाला युवक गिरफ्तार:रायगढ़ में शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, शादी में हुई थी मुलाकात

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक साल 2020 में युवती (22) की मुलाकात एक शादी समारोह में तुलसी राठिया (24) से हुई थी। इस मुलाकात के बाद तुलसी राठिया ने युवती से उसका मोबाइल नंबर लेकर उससे जान पहचान बढ़ाने लगा। उसने उसने प्रेम का इजहार कर शादी का वादा किया। कुछ दिन बाद घुमाने के बहाने पहली बार गांव के बाहर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी मुलाकात बीच-बीच में होते रही और तुलसी राठिया शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। जब युवती शादी के लिए ज्यादा जोर देने लगी, तो वह टालमटोल करने लगा और बाद में शादी से इनकार कर दिया। घर में छिपा हुआ था आरोपी जिसके बाद पीड़िता ने शुक्रवार को थाना में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने मामले में आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। रविवार को पता चला कि वह घर में ही छिपा है। जिसके बाद पुलिस ने तुलसी राठिया के घर में दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *