पूर्व सांसद की पहल पर डायलिसिस मशीन दुरुस्त

भास्कर न्यूज | लोहरदगा लोहरदगा सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में पिछले एक सप्ताह से मरीजों की डायलिसिस प्रभावित थी। डायलिसिस सेंटर में कुल चार डायलिसिस मशीनें हैं। मशीनों में कार्बन की समस्या आ गई थी। जिसको लेकर डायलिसिस केंद्र संचालित करने वाले एजेंसी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द मशीनों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इन सब के बीच समस्या की जानकारी होने पर पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से समस्या को लेकर चर्चा की। साथ ही समस्याओं को त्वरित रूप से हल करने को लेकर पहल करने का अनुरोध किए थे। पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा जिला के मरीजों के लिए डायलिसिस सेंटर काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर प्रतिदिन आठ से दस मरीज का डायलिसिस होता था। जिससे उन्हें काफी राहत मिल रही थी। काफी कम खर्चे में मरीज को डायलिसिस की सुविधा प्राप्त हो रही थी। डायलिसिस मशीनों के खराब होने से मरीजों को डायलिसिस के लिए रांची जाना पड़ रहा था। उन पर काफी आर्थिक बोझ पड़ रहा था। साथ ही उन्हें शारीरिक परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। धीरज प्रसाद साहू से कहा कि समस्या के त्वरित निराकरण को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत पहल कर मशीनों की मरम्मत कराई गई।जिसमें तीन मशीन पूरी तरह से काम कर रही हैं वही एक मशीन को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने नई मशीन लगाने को लेकर पहल की जा रही हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना, मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने धीरज प्रसाद साहू की प्रशंसा करते हुए कहा कि धीरज प्रसाद साहू समय-समय पर लोहरदगा में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उनके साथ चर्चा करते रहते हैं। यह एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि की पहचान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *