शिक्षा नीति में किताबों में बदलाव को बताया जरूरी

लोहरदगा | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी के द्वारा किताबों में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बधाई देते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक बदलाव बतलाया है। उन्होंने कहा है कि देश की आजादी के बाद इतिहास को तोड़ मरोड़ कर व सत्य को अंधकार में रखकर प्रस्तुत किया गया। जिस कारण उन ऐतिहासिक महापुरुषों की अनदेखी की गई जिनका भारत के सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक जुड़ाव के साथ राष्ट्र की संप्रभुता के लिए अनुकरणीय योगदान रहा है। कहा कि हमें ऐसे लोगों के इतिहास बताए गए हैं और उनका महिमा मंडन किया गया जिन्होंने अपने भाइयों का सर कलम किया। जिसने सत्ता प्राप्ति के लिए अपने पिता को कैदखाना में बंद कर दिया। ऐसे क्रूर शासक को महान और ग्रेट अकबर कहा जाता है। जिसने तीस हजार लोगों को जान से मार देने का हुक्म दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *