माटी शिल्प कारों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा विद्युत चाक

गुमला | गुमला जिले के सभी माटी शिल्प कार्य में संलग्न योग्य शिल्पकारों को जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि झारखण्ड माटी कला बोर्ड रांची द्वारा जिले के वैसे माटी शिल्पकारों के बीच 90 प्रतिशत अनुदानित दर पर विद्युत चाक का वितरण किया जाना है। जिन्होंने पूर्व में किसी भी सरकारी संस्थान से अनुदानित दर पर विद्युत चाक प्राप्त नहीं किया है। वे तीन अगस्त तक आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट आकार का एक रंगीन फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, दो हजार तीन सौ पैंतालीस मात्र का डिमांड ड्राफ्ट जमा करें। उक्त डिमांड ड्राफ्ट व अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित तिथि तक समर्पित किए जाने के उपरांत पात्र आवेदकों को विद्युत चाक का वितरण किया जाएगा। यह योजना राज्य सरकार द्वारा पारंपरिक माटी शिल्पकला को प्रोत्साहन देने और शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लाभार्थी जिला उद्यमी समन्वयक मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड जिला उद्योग केन्द्र गुमला से संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *