जशपुर रोड से हटाए गए दुकानदारों ने दिया डीसी, एसडीओ को ज्ञापन, कहा

भास्कर न्यूज | गुमला जशपुर रोड से सब्जी दुकानों को हटाने के बाद दुकानदारों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। दुकानदारों ने प्रशासन से कहा है कि या तो उन्हें 20 से 25 हजार रुपए की नौकरी दी जाए, या फिर जशपुर रोड में 10-10 फीट पर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। आत्मदाह को लेकर सब्जी विक्रेताओं ने डीसी, एसडीओ, सीएस व थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कहा गया कि सभी विक्रेताओं ने नगर परिषद से 10 से 50 हजार रुपए तक का लोन लिया है। प्रशासन ने जिस स्थल पर सब्जी बिक्री होती थी। वहां जानबूझकर जेसीबी से खुदाई करवा दी। ताकि गरीब दुकान नही लगा सकें। इसके बाद से विक्रेता भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हनुमान मंदिर टंगरा में बने शेड में बिक्री नहीं हो पाती थी। इसलिए सड़क किनारे सब्जी बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर 19 जुलाई तक प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया। तो 21 जुलाई को सभी विक्रेता समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने आत्मदाह करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। अब 19 जुलाई बीत चुका है। ऐसे में सब्जी दुकानदार आत्मदाह की तैयारी को पूरी कर चुके है। ज्ञापन देने वालों में देवकी देवी, गायत्री, गुलाफो देवी, उपेंद्र कुमार महतो, पूनम देवी बी, आभा रानी, मीना देवी, सीता देवी, पूनम देवी, कलावती देवी, विमला देवी, किशोर साहू, माया कुजूर, संगीता देवी, वीणा देवी, संध्या देवी, केशो देवी ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को दिया गया चेतावनी का समय बीत चुका है। जिला प्रशासन उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। 21 जुलाई को आत्मदाह किया जाएगा। प्रशासन गिरफ्तार करेगा तो गिरफ्तारी भी देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *