लोहरदगा | जिले के नगर क्षेत्र के बसार टोली में सड़क किनारे नाली नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है। यह पानी घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी भरने से चलना मुश्किल हो जाता है। रोजमर्रा की आवाजाही में दिक्कत होती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द नाली बनाई जाए। ताकि पानी की निकासी हो सके और परेशानी खत्म हो।


