सीकर रोड, राजावास स्थित एन के पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव चक्रव्यूह 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें ट्रॉफी एमेरल्ड हाउस ने जीती। खेल महोत्सव के समापन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम कपूर, रीजनल ऑफिसर, अजमेर सीबीएसई और चौमूं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व एमएलए रामलाल शर्मा, एनके शिक्षण संकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. एन सी लूनायच, निदेशक कुलदीप सिंह और विशिष्ट अतिथि हीरानंद कटारिया, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, महाराणा प्रताप, गुरु वशिष्ठ अवार्ड से सम्मानित, सत्य नारायण जलुथरिया उपाध्यक्ष राजस्थान वुशू एसोसिएशन, राजीव ढाका, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी, कबड्डी कोच और युवा भगत सिंह टीम के संस्थापक उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कार्यक्रम में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन सहित विभिन्न दूरी की दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। तीन दिवसीय खेल प्रतिस्पर्धा का खुमार गुरुवार को खिलाड़ियों में अंतिम चरण पर था। जीत के लिए सभी प्रतिभागी अपने अपने हाउस के लिए अंक बटोर कर स्पर्धा की ट्रॉफी को अपने कब्जे करने की होड़ में दिखे। इसी बीच दर्शक दीर्घा में बैठे सभी अभिभावक अपने बच्चों में खेल भावना से अत्यंत रोमांचित नजर आए।््ाेा मुख्य अतिथि रामलाल शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन की खेलों को आगे बढ़ाने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि हीरानंद कटारिया ने कहा कि खेल के माध्यम से बालक अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। शिक्षण संकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. एनसी लूनायच नए सभी विद्यार्थियों को खेल की भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया। निदेशक कुलदीप सिंह ने सभी आगंतुक अतिथि महानुभावों को धन्यवाद दिया और सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए शुभ आशीष दिया। प्रिंसिपल कविया प्रेमा नें विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। वाइस प्रिंसिपल गौरव माथुर, कोऑर्डिनेटर राम अवतार खुंटेटा, नेहा शर्मा, हाउस कोऑर्डिनेटर सुनील भारद्वाज, खेल आयोजन दल से शिवेंद्र यादव, विजय सिंह, सोनू टांक, शैलेश सैनी सहित सभी अध्यापक का अध्यापिकाएं वह प्रतिभागी खिलाड़ी विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ उपस्थित रहे |


