लालपुर में हुई किसानों की ग्राम सभा:सर्वे-रिसर्वे और ग्राम सीमा की दी गई जानकारी

राजसमंद में कुंवारिया तहसील के लालपुर गांव के चारभुजा नाथ मंदिर परिसर पर सर्वे-रिसर्वे को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में मौजूद किसानों को सर्वे-रिसर्वे की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया गया। एआरएचएएस फर्म के धर्मेश गुर्जर के अनुसार ग्राम सभा में राजस्व विभाग से भू-निरीक्षक हरलाल पूर्बिया, पटवारी सुनील मीणा व भू-प्रबंधन विभाग से पटवारी गजेंद्र सिंह राव, मनीषा पाटीदार, रंगश्री सालवी मौजूद रहें।
इस दौरान किसानों को बताया कि गांव में सर्वे-रिसर्वे का कार्य शुरू हो गया है। जिसमें नवीन रिकॉर्ड किया जा रहा है। इस दौरान काश्तकारों की समस्याओं के बारे में पूछा गया व ग्राम सीमा की जानकारी बताई गई। सर्वे में जमाबंदी में रिकॉर्ड की मौका स्थिति भी देखी जा रही है। जिससे कि किसान नए सर्वे को लेकर जागरूक रहे। बैठक में नाथूसिंह, मोहन लाल पूर्बिया, रामपाल लोहार, कैलाश जोशी, महेंद्र सिंह, राम प्रसाद शर्मा सहित किसान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *