रेगिस्तान में फिर तापमान बढ़कर पहुंचा 13.8 डिग्री:आसमान में छाई धुंध, रुक-रुक चल रही हवाएं, आगामी 36 घंटे मौसम रहेगा स्थिर

रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी का सितम लगातार जारी है। लेकिन इधर तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। शुक्रवार घटा न्यूनतम तापमान एक बार फिर 2.6 डिग्री बढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह से आसमान में धुंध छाई हुई है। धूप भी तेज नहीं खिली है। रुक-रुक कर हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग ने आगामी 36 घंटे मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई है। दरअसल, इस बार सर्दी ने दस्तक भले ही देर से दी हो, लेकिन दिसंबर माह की शुरूआत से ही ठंड का असर बढ़ने के बाद से लगातार प्रकोप जारी है। शुरूआती दिनों में सर्दी चकमने के बाद दिन के पारे में बढ़ोतरी होने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन इस इस दरमयान शीतलहर का प्रकोप शुरू होने से ठिठुरन बढ़ गई थी। इसके एक वीक बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी का असर कम सताले लगा था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चली ठंडी हवाओं से दिन में भी ठंड तेज हो गई है। बीते 24 घंटों में धुंध का असर ज्यादा देखने को मिला है। शुक्रवार को सुबह से धुंध छाई रही। वहीं इस वजह से धूप भी तेज नहीं खिली है। हवाएं भी रुक-रुक कर चल रही है। हवा एक बार फिर चलने से शीत लहर तेज हो गई है। रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी की वजह से बाजार में शाम होने के साथ ही लोग घरों की ओर लौट आते हैं। वहीं दूध, पकौड़ा व अन्य गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर शाम तक भीड़ लगी रहती है। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर से दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की चेतावनी दी गई थी। इसका असर गुरुवार रात से ही नजर आया। बीते 7 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *