झारखंड महाब्राह्मण संघ की बैठक में जिला कमेटी गठन का निर्णय

गिरिडीह|झारखंड महाब्राह्मण संघ की संगठनात्मक बैठक सलैया स्थित जिला सचिव अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिवपूजन पांडे व संचालन प्रदेश प्रधान संरक्षक उमेश तिवारी ने किया। बैठक में गिरिडीह जिला कमेटी के गठन और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि 7 सितंबर को गिरिडीह में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। शिवपूजन पांडे ने कहा िक यह बैठक संघ के पुनर्गठन को लेकर बुलाई गई थी। 7 सितंबर को नई जिला कमेटी का चुनाव होगा। इससे जिले में संघ की सक्रियता और मजबूती बढ़ेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा संगठन में नई ऊर्जा आएगी। ब्राह्मण समाज की भूमिका और प्रभावी होगी। बैठक में शिव कुमार पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई अन्य लोग थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *