जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन मिलन

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने जिला कार्यालय परिसर में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। अध्यक्ष सुचिता देवी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। मंच संचालन युवा अध्यक्ष सोनी साह ने किया। दीप प्रज्ज्वलन और भामाशाह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सावन के गीतों ने माहौल को हरियाली से भर दिया। महिलाओं ने मनोरंजक गेम्स और गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों और महिलाओं ने मिलकर खूब मनोरंजन किया। सावन के पावन अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सुचिता देवी ने कहा कि सावन माह हरियाली और खुशियों का प्रतीक है। यह सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। समारोह में महासचिव विनीता, मार्गदर्शन मंडल की मीरा देवी, गीता देवी, मधु देवी, नीतू साहू, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, सचिव पिंकी साह, शिल्पी साह, रूबी शाह, सुष्मिता शाह, रानी कुमारी, संगठन मंत्री डोली कुमारी, कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, पूनम साव, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, कंचन कुमारी, किरण देवी, जयंती देवी, रंजू देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी और दीपा कुमारी समेत अन्य मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *