गांडेय |गोविंदपुरा गांव में शनिवार शाम जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। गांडेय पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही चंद्रशेखर टुडू और उसके बेटे विशेश्वर टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक जीवन टुडू की बेटी पार्वती देवी के आवेदन पर रविवार को गांडेय थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया। जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है। गिरिडीह|स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 को लेकर रविवार को जमुआ और गांडेय में जलसहियाओं की बैठक हुई। बैठक में सभी पंचायतों की जलसहियाओं ने हिस्सा लिया। सर्वेक्षण के तहत सिटिजन फीडबैक बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी जलसहियाओं ने अपने मोबाइल से फीडबैक दिया। आसपास के इलाकों में जाकर लोगों से भी फीडबैक दिलवाया गया।कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर सोमवार को शिव मंदिर और शुक्रवार को मस्जिदों में जाकर लोगों से फीडबैक लेने का प्रस्ताव रखा गया। जलसहिया सितारा परवीन ने बताया कि यह सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत चल रही पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता की स्थिति का आकलन करना है। सर्वेक्षण में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, मल कीचड़ प्रबंधन, गोबरधन संयंत्र और नागरिक प्रतिक्रिया जैसे बिंदुओं पर गांवों का मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में सितारा परवीन, सरिता देवी और सभी मास्टर जलसहिया मौजूद थीं।


