टूटे डिवाइडर सुंदरता पर दाग… वाहन चालकों के लिए खतरा

शहर की कई सड़कों पर डिवाइडर टूटे पड़े हैं। इससे न सिर्फ शहर की सुंदरता बिगड़ रही है, बल्कि चालकों को भी परेशानी हो रही है। जबकि निगम प्रशासन इसे बनाना जरूरी नहीं समझ रहा है। जिससे दूसरी साइड से एकदम से वाहन निकलने से चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। वहीं शहरियों का कहना है कि निगम शहर की सुंदरता और लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए डिवाइडरों को दरूस्त करवाया जाए। दैनिक भास्कर की टीम ने शहर की विभिन्न सड़कों का मौका-ए-मुआयना किया तो कई जगहों पर डिवाइडर टूटे हुए थे। वहां मौके पर पाया कि शरारती तत्व जल्दी निकलने के चक्कर में टूटे डिवाइडरों का सहारा ले रहे हैं। इससे सही वे में आ रहे चालकों के लिए एकदम से आगे वाहन आने से परेशानी खड़ी हो जाती है। चमरंग रोड मोड़ हुसैनपुरा ब्रिज घी मंडी बटाला रोड शेरांवाला गेट शहर के कई डिवाइडर खराब हो चुके हैं, जिन्हें लंबे समय से बनाया नहीं जा रहा है। जिसमें सुल्तानविंड रोड का डिवाइडर लोगों के मुताबिक पिछले 10 साल से नहीं बनाया गया है, जो जगह-जगह से टूटा है। इसी तरह कंपनी बाग के पास, बटाला रोड साइड, हुसैनपुरा ब्रिज, अशोका चैक से रियाल्टो चौक तक डिवाइडर भी कई जगहों से टूटा है। इसी तरह वल्ला सब्जी मंडी, वल्ला बाईपास, चमरंग रोड मोड़, शेरा वाला गेट, घी मंडी आदि डिवाइडर कई हिस्सों से टूट चुके हैं। उक्त इलाकों से संबंधित राहगीर और इलाका निवासी राज शर्मा, मानव, सुखविंदर सिंह, विक्की कुमार, राजन कुमार का कहना है कि निगम शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए डिवाइडरों को दरूस्त करे। इससे चालकों की भी समस्या हल हो जाएगी। ^नगर निगम की ओर से टूटे डिवाइडरों की समय-समय पर ठीक करवाया जा रहा है। वहीं सीमेंट करवाने के बाद पेंट भी किया जाता है। जहां कहीं भी डिवाइडर टूटे हैं उन्हें भी जल्द ठीक करवाया जाएगा। – संदीप सिंह , एसई सिविल निगम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *