अमृतसर| नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बाल कृष्ण शर्मा ने कहा है कि संसार में इंसान के लिए कर्म ही मुख्य धर्म है। वह जय बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ एक जत्था बटाला रोड से बालटाल के लिए रवाना कर रहे थे। उन्होंने नारियल फोड़कर जत्थे को रवाना कर संदेश दिया कि अच्छे कर्म करो, एक इंसान दूसरे इंसान की सेवा का कर्म ज्यादा से ज्यादा करे। इस अवसर पर विशाल कुमार व अन्य उपस्थित थे।


