अमृतसर| मजीठा रोड 88 फीट रोड स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को हुई। जिसमें सर्वसहमति से फैसला लिया की 29 जुलाई को मंदिर में माता वैष्णो देवी, शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसमें सभी मूर्तियों का पंचामृत स्नान करवाया जाएगा। वहीं पंडितों की ओर से पूर्ण मंत्रोच्चारण और विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।


