झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून:26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार

झारखंड में आगामी सप्ताह मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 जुलाई 2025 तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से लेकर भारी और अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज गर्जन के साथ हवाएं चलेंगी, जिससे जनजीवन और खेती-किसानी पर असर पड़ सकता है। 21 जुलाई यानी आज राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, गोड्डा आदि आते हैं, में आकाशीय बिजली के साथ तेज गर्जन और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन दो दिनों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। लो प्रेशर एरिया की वजह से बारिश मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जुलाई को अधिकांश जिलों में सामान्य से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद 23 जुलाई को मौसम अधिक सक्रिय रहेगा। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम के प्रभाव से राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। 24 जुलाई को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। 25 और 26 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार हैं। रांची में एक-दो बार हो सकती है हल्की बारिश रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 25 और 26 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 20 जुलाई 2025 तक रांची में कुल 861 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 492.4 मिमी है। यह सामान्य से 75% अधिक है। यह बताता है कि इस बार मानसून रांची में अब तक सक्रिय रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी रांची और आस-पास के जिलों में मौसम सुहाना बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *