संबलपुर| ग्राम पंचायत तेंदुआ से 40 कांवड़िए पैदल भोरमदेव मंदिर के लिए रवाना हुए। ये सभी सावन के दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करेंगे। कांवड़ियों ने गांव के नए तालाब से जल भरा। तालाब पार स्थित शिवलिंग की पूजा कर यात्रा शुरू की। यह परंपरा पिछले 8 वर्षों से जारी है। हर साल सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़िए 120 किलोमीटर की दूरी तय कर भोरमदेव मंदिर पहुंचते हैं। वहां जल अर्पित कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। सोमवार सुबह जल अर्पण के बाद देर शाम तक सभी कांवड़िए गांव लौटते हैं। इस बार की यात्रा में सुरेंद्र वर्मा, शेषनारायण साहू, मोरध्वज वर्मा, प्रभात साहू, शेखर राजपूत, ईश्वर साहू, डोमन साहू, विष्णु वर्मा, राज राजपूत, नागेश्वर, किशन साहू शामिल हुए।


