रायगढ़| रविवार को पुसौर तहसील के ग्राम झलमला और झारमुड़ा में राजस्व से जुड़े प्रमाण पत्र को होम डिलीवरी योजना के तहत किसानों को वितरण किया। लंबे समय जिस प्रमाण पत्र के लिए तहसील कार्यालयों में जाति, ऋण पुस्तिका जैसे प्रमाणपत्रों के लिए किसान दफ्तरों को चक्कर लगाते रहते हैं, उन्हें होम डिलीवरी योजना के तहत किसानों को हितग्राहियों के घर पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम महेश शर्मा ने कहा हर रविवार होम डिलीवरी के तहत राजस्व से जुड़ी आवेदनों को निराकरण करते हुए किसानों के घर प्रमाणपत्र पहुंचाया जा रहा है। इस योजना को आगे विस्तार किया जाएगा ताकि हितग्राहियों को राजस्व कार्यालयों में आना ना पड़े। अब तक 30 से 35 लोगों को होम डिलीवरी से प्रमाणपत्र वितरण किया जा चुका है।


