संसाधन नहीं तो काम नहीं: कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन

भास्कर न्यूज | पटना कोरिया कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने बुधवार को कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, राजस्व मंत्री और सचिवालय के सचिवों के नाम भेजा। संघ ने साफ कहा िक संसाधन नहीं तो काम नहीं। मांगें पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन होगा। संघ ने सभी तहसीलों में स्वीकृत सेटअप के अनुसार पद स्थापना की मांग की। तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने को कहा। नायब तहसीलदार को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की बात रखी। ग्रेड-पे में जल्द सुधार की मांग की। सरकारी वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। निलंबन से बहाली में देरी नहीं हो, इसके लिए प्रक्रिया तय करने की बात कही। न्यायालयीन प्रक्रिया में आदेशों का पालन हो, इस पर जोर दिया। न्यायालय के आदेशों पर एफआईआर दर्ज न हो, इसके लिए स्पष्ट निर्देश मांगे। न्यायालय में उपस्थिति के लिए व्यवस्था की मांग की। मानदेय भुगतान और नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की बात रखी। प्रशिक्षित ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग की। एसएलआर और एएसएलआर की बहाली की बात कही। व्यक्तिगत मोबाइल नंबर की गोपनीयता बनाए रखने की मांग की। राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात करने की बात कही। सड़क दुर्घटना में मुआवजा देने की व्यवस्था की मांग की। संघ को मान्यता देने और विशेषज्ञ कमेटी के गठन की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। ज्ञापन सौंपते समय पटना तहसीलदार प्रतीक जैसवाल, तहसीलदार बैकुंठपुर अमृता सिंह, नायब तहसीलदार पटना अभिसार पांडे, नायब तहसीलदार मोहम्मद सिराज अंसारी बैकुंठपुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *