लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या:छाती पर लगा फायर,राह जाते एक्टिवा सवार दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

पंजाब के लुधियाना में देर रात करीब साढ़े 11 बजे शाम नगर नजदीक सड़क पर बेसुध हालत में पड़े एक युवक को उसके दो दोस्त एक्टिवा पर बैठाकर सिविल अस्पताल लेकर आए। घायल युवक की छाती पर किसी ने गोली मारी हुई है। डाक्टरों ने युवक की प्राथमिक जांच की तो उसे मृतक करार दिया। मृतक युवक के दोस्त पहले उसे अस्पताल में छोड़ कर भाग गए थे लेकिन बाद में वह वापस आए और मृतक की पहचान करके डाक्टरों को उसका नाम और एड्रेस बताया। मृतक की छाती के बिल्कुल नजदीक फायर लगा है जिस कारण उसकी मौत हुई है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान रोहित (25) निवासी हैबोवाल के रूप में हुई है। राह जाते सड़क पर खून से लथपथ देखा दोस्त तो अस्पताल लेकर आए-रोहन जानकारी देते हुए रोहित के दोस्त रोहन ने कहा कि वह कचहरी में काम करता है। देर रात वह कई बार दोस्तों के साथ घूमने निकल जाता है। रात को उसने शाम नगर सड़क किनारे रोहित को बेसुध हालत में खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत अपने साथी दोस्त की मदद से रोहित को अपनी एक्टिवा पर घायल अवस्था में बैठाया और सीधा सिविल अस्पताल लेकर आया। रोहन मुताबिक उसने रास्ते में कई बार रोहित को आवाज लगाई और पूछा कि तुम्हारे गोली किसने मारी है लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। छाती पर गोली लगने से हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी-ASI सुभाष कटारिया उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 के एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें अभी-अभी मामले की सूचना मिली है। मामले की जांच कर अगली करवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल जांच करने पहुंचे एएसआई सुभाष कटारिया ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर आए है तो देखा युवक की छाती पर फायर लगा है। जो युवक मृतक को अस्पताल छोड़ कर गए है उनसे बातचीत करके घटना स्थल का पता किया जाएगा और सेफ सिटी कैमरें आदि चैक करवाए जाएंगे। पुलिस इस केस को जल्द सुझा लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *