बीएसएफ और एएनटीएफ की तरनतारन जिले के गांव डल में एक संदिग्ध घर पर छापेमारी

बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग से मिली पक्की जानकारी पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स टीम और बीएसएफ ने तरनतारन जिले के गांव डल में एक संदिग्ध घर पर छापा मारा। छापे में पिता और पुत्र को काबू किया गया। इनके पास से दो पिस्तौल बरामद हुए । इनमें से एक पिस्तौल बिना अपर स्लाइड की थी। तीन मैगजीन और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। दोनों को एएनटीएफ ने हिरासत में लिया है। यह कारवाई रविवार दोपहर की गई। आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर पूछताछ कर रहे है। इनके अवैध नेटवर्क की जांच की जा रही है। बीएसएफ और एएनटीएफ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सुरक्षा बल पंजाब में आतंक और नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह से जुटे हैं। हालांकि अभी आरोपियों के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *