कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पर्चा

अमृतसर | थाना ब्यास पुलिस ने कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत होने के आरोप में चार दिन के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनप्रीत कौर निवासी खिलचियां ने बताया कि 16 जुलाई को उनका पति युधवीर सिंह रईया सामान लेने के लिए गए थे। रात साढ़े 10 बजे जब अकाल अकादमी रईया नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर में चौट लगने से उनकी मौत हो गई। चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अज्ञात चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *